फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में स्वप्रिल जोशी रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बाल दिवस पर यहां डिग्री कालेज में आयोजित की गई वाद विवाद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल लोहाघाट के स्वप्निल जोशी ने प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय के अभिषेक उनियाल ने द्वितीय तथा वीरशिवा स्कूल के अभय पाटनी और उदयन स्कूल की शिवानी शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में ज्योत्स्ना ने प्रथम, पीयूष पांडेय ने द्वितीय, अनिरुद्ध वर्मा व सार्थक राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस मौके पर डायस फाउंडेशन के संस्थापक केशव गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा 13 देशों में सामाजिक उत्थान एवं जन जनजागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारत में दिल्ली तथा चंपावत को प्राथमिकता से चुना गया है। वाद विवाद प्रतियोगिता में डायस फाउंडेशन के संस्थापक केशव गुप्ता व उनके सहयोगियों ने युवाओं के सशक्तीकरण व युवाओं के कौशल विकास के लिए विभिन्न जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में हिमांशु जोशी, राजेश कुमार गौरकेला व अशोक कुमार शामिल थे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू, आरडी सुतेड़ी, मोहन सिंह बिष्ट, जनार्दन चिल्कोटी, नाथ सिंह बोहरा, पान सिंह महर, नितिन तड़ागी, अनुराग नेगी, नेहा, अर्चना, पूजा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 14 सीपीटी 10 पी।
बाक्स
जीआईसी सिप्टी में आयोजित हुई कई प्रतियोगिताएं
चंपावत। बाल दिवस पर जीआईसी सिप्टी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सोमपावल सिंह अध्यक्षता और जीवंती के संचालन में हुई कुर्सी दौड़ में सोनी, मनीषा, कविता, गुब्बारा दौड़ में सौरभ, मयंक, हर्षवर्धन, नींबू दौड़ में जीवन चंद्र, पवन, दीपा तथा बोरा दौड़ में अंकित पंगरिया, संजना लडवाल, अंकित सिंह पहले तीन स्थानों पर रहे। इस मौके पर अर्जुन सिंह, विनोद कुमार, ललित मोहन, नीता, भुवन जोशी, आदित्य पंत, गौरव सिंह, मनोज कुमार, निर्मल, गौरव वर्मा, पुष्पा रंसवाल एवं सामश्रवा आर्य ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें