फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर तारीख:फिर टल गई डीपीसी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला प्लान की मौजूदा वित्त वर्ष की योजनाओं के अनुमोदन के लिए जिला नियोजन समिति (डीपीसी) की शनिवार को होने वाली बैठक दूसरी बार टल गई है। इसकी वजह से समिति के सदस्यों सहित तमाम लोगों में मायूसी रही। बैठक की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। बैठक स्थगित होने की वजह 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर भाजपा विधान मंडल दल की बैठक का होना रहा।

2017-18 की जिला प्लान वित्त वर्ष के 100 दिन से अधिक बीतने के बावजूद अनुमोदित नहीं हो सकी है। शनिवार को दोपहर 2 बजे से यह बैठक होनी थी। बैठक में प्रदेश की मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं का अनुमोदन करना था। लेकिन दिन में करीब 12 बजे बैठक के टलने की सूचना प्रशासन को मिली। बैठक के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों का जमावड़ा था। जिला नियोजन समिति के कई सदस्य भी बीच रास्ते से वापस लौटे। नियोजन समिति के कई सदस्यों ने बैठक स्थगित होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व 11 जुलाई को प्रस्तावित बैठक भी स्थगित हो गई थी। जबकि 22 जून को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई बैठक में विवाद के चलते जिला प्लान का अनुमोदन नहीं हो सका था। तब कुछ योजनाओं व कार्यदाई संस्थाओं को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। मौजूदा वित्त वर्ष की जिला प्लान 49.61 करोड़ रुपये से करीब 18 प्रतिशत कम हो 4097.71 लाख रुपये की प्रस्तावित की गई है। लेकिन इस योजना को अनुमोदन के लिए अब अगली तारीख का इंतजार है। और इस तिथि का भी एलान अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


क्रासर
जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में जाना था। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी भी इसी बैठक में होने की वजह से यहां मौजूद नहीं थे। इसके चलते बैठक को स्थगित किया गया है। बैठक की अगली तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
डॉ.अहमद इकबाल जिलाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें