फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से जूझ रही बच्ची को सहायता को दिया एक लाख का चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दिल में छेद की बीमारी से जूझ रही ढोरजा गांव की 12 साल की अंजू बोहरा की मां विमला देवी को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख रुपये का चैक सौंपा गया। यह राशि व्यापार मंडल ने जुटाई।
विज्ञापन


विमला देवी ने बताया कि अंजू के दिल में छेद होने के कारण आठ वर्ष पूर्व पेस मेकर लगवाया गया था। अंजू की उम्र बढ़ने के साथ डॉक्टरों ने पेस मेकर बदलवाने की सलाह दी है। दिसंबर में पेस मेकर बदलना है।

संघ के अध्यक्ष भैरव राय के साथ व्यापारियों ने आपातकालीन सहायता कोष बनाकर आगे भी निर्धनों की मदद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, माधो सिंह अधिकारी, प्रमोद गहतोड़ी, विवेक ओली, राहुल गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें