बनबसा (चंपावत)। लायंस क्लब का दो दिनी न्यू ईयर मेला लकी-ड्रा के साथ ही संपन्न हो गया। दूसरे दिन मेले में आरकेस्ट्रा की प्रस्तुति पर दर्शक रात भर झूमे। लोगों ने मेले में खरीदारी के अलावा काफी मनोरंजन किया।
रविवार रात श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित मेले में मेला चेयरमैन दीपक वर्मा ने लोगों का स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने क्लब के भावी कार्यक्रमों के बारे बताया। कोषाध्यक्ष अजय जैन ने क्लब के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। सचिव जगजीत सिंह गांधी ने सभी का आभार जताया।
इस दौरान बनबसा स्थित एबीसी डांस एकेडमी के युवा कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां पेश की। बरेली से आए बाबी म्यूजिकल ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मेले में लोगों ने विभिन्न स्टालों पर खरीदारी के अलावा लजीज खानों का स्वाद भी चखा।
इस मौके पर एसएन गोयल, पवन मित्तल, कंचन सिंह यादव, परमजीत सयिंह गांधी, ओमप्रकाश अग्रवाल, रमेश उप्रेती, शिवनारायण साहू, कंचन सिंह यादव, भूपाल दत्त भट्ट, विजय अग्रवाल, सुबीर सैनी, विजय जोशी, अभिषेक मित्तल, रोहित गोयल, नंद किशोर भट्ट, दिनेश गुप्ता, आशीष वर्मा आदि थे। इस दौरान लकी-ड्रा के इनाम भी निकाले गए।