लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाराकोट विकासखंड के पम्दा गांव में विधिक साक्षरता और चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज प्रेम सिंह खिमाल ने शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि कानूनी जानकारी इंसाफ पाने की पहली सीढ़ी है।
जिला शासकीय अधिवक्ता भाष्कर मुरारी के संचालन में आयोजित शिविर में प्रभारी सीजेएम आलोक कुमार त्रिपाठी ने प्राधिकरण के कार्य व लोक अदालतों के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर कई जन हितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ.आरपी खंडूरी के नेतृत्व में लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी गईं। इस मौके पर एसडीएम आरसी गौतम, तहसीलदार नीलू चावला, बीडीओ पूरन सिंह रावत, वीएस वर्मा, डीजीसी सुनील खर्कवाल, गिरीश राय, विजय राय, एसडी ओझा, आरएस रंसवाल, हेमंत कठैत, रेनू गड़कोटी, गिरधर फर्त्याल आदि मौजूद थे।