लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय अभियान (एनएमओपीएस) की पहली बैठक हुई। रविवार को शिक्षक भवन में जीवन चंद्र ओली की अध्यक्षता और प्रकाश सिंह तड़ागी के संचालन में हुई बैठक में अंशदायी पेंशन योजना से संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने उत्तराखंड में 2005 से शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को दी जाने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर लागू की गई नई अंशदायी पेंशन व्यवस्था पर एतराज जताया। कहा कि नई पेंशन योजना न केवल बाजार जोखिम के अधीन है, बल्कि इसको लागू करना कर्मचारियों के लिए अव्यवहारिक व अन्यायपूर्ण है। कार्मिक को सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली पेंशन की कोई जानकारी नहीं है। बैठक में जगदीश अधिकारी, मिंटू सिंह राणा, वीरेंद्र मेहता, प्रदीप जोशी, नरेश चंद्र जोशी, इंद्र लाल वर्मा, संजय कुमार, मालविका पंत, मंजू तड़ागी, जया जोशी, प्रदीप जोशी, नागेंद्र जोशी, राजकुमार पांडेय, कमलेश जोशी, मंजू मेहता, बृजेश पांडेय, प्रदीप ढेक, गोविंद मेहता आदि ने एक स्वर से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए आवाज उठाने की बात कही।
जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन हुआ
बैठक के दौरान जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जीवन चंद्र ओली, पान सिंह मेहता को संरक्षक, नगेंद्र कुमार जोशी जिला संयोजक, शंकर सिंह अधिकारी सह संयोजक, प्रकाश सिंह तड़ागी जिला प्रभारी, सतीश चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष के अलावा सुरेश जोशी और महिपाल बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जबकि प्रदीप जोशी को पाटी ब्लाक, नरेश चंद्र जोशी को लोहाघाट ब्लाक का संयोजक चुना गया।