लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खेतीखान का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।
प्रधानाचार्या हेमलता जोशी की अध्यक्षता और अरुणा पंगरिया के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र मनीषा, कीर्ति ओली, मनीषा बोहरा, रेखा थापा, ज्योति, नीरू, प्रतिभा, रश्मि बोहरा, पूजा आर्या, मनीषा खर्कवाल, अनीता आर्या, निशा, किरन, तनुजा, सीमा, अंजलि, नीतू, दीपा, नेहा, रेनू, सीमा, ललिता आदि को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान चारू चंद्रा जोशी, रेखा कापड़ी, ममता, लीला आर्या, के अलावा कमल ओली, गोपाल मनराल, गिरीश पांडेय, डॉ. एलडी ओली, अमर सिंह, मुकेश राज देउपा, मुकेश कर्नाटक, प्रकाश पांडेय, जगदीश गहतोड़ी, कैलाश गहतोड़ी आदि थे।