टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को गांधी मैदान इलेवन ने ककरालीगेट इलेवन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता दीपक पाठक ने किया।
स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को गांधी मैदान इलेवन और ककरालीगेट इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। ककरालीगेट ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया। योगेश ने शानदार 91 रन बनाए। गांधी मैदान के गेंदबाज दीपांशु ने तीन विकेट लिए।
जवाब में गांधी मैदान की टीम ने नौ विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। नंदू ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। नंदू को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच के निर्णायक दीपक पचौली एवं कुलदीप थे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक रिंपुदमन सिंह तड़ागी के अलावा दीपक सेठी, बच्चीनाथ, प्रकाश सिंह, बबलू, कमल, मानबहादुर पाल आदि जुटे हैं।