फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में भी स्थानांतरित हों उप केंद्रों के फार्मेसिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की बैठक में अकेले फार्मेसिस्ट वाले अस्पतालों में फार्मेसिस्टों के दो पद सृजित करने और उप केंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों को उप केंद्रों के अलावा दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरण का अधिकार देने की मांग की। इस दौरान उन्होेंने राष्ट्रीय फार्मेसी आयोग का गठन करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन


रविवार को जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी की अध्यक्षता और जिला मंत्री मनोज कुमार आर्या के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सूबे में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां डॉक्टरों की भारी कमी है। ऐसे डॉक्टरविहीन अस्पतालों और उप केंद्रों में फार्मेसिस्टों द्वारा ही रोगियों को प्राथमिक इलाज दिया जाता रहा है।

वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति में फार्मेसिस्टों के उन्नयन के लिए अन्य जरूरी प्रावधान करने की मांग की। निर्णय लिया गया कि जिले के फार्मेसिस्ट स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा उन्मूलन आदि कार्यक्रमों में पूरा योगदान देंगे।
विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीसी उप्रेती, संजय कुमार, डॉ.सतीश पांडेय, कुलदीप राय, शेखर सिंह सार्की, रोशन लाल विश्वकर्मा, गिरीश खर्कवाल, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें