फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों ठप रही बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित

विज्ञापन
BSNL 4G VoLTE
विज्ञापन
चंपावत। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा सोमवार दोपहर करीब दो बजे से बाधित हुई। इसके चलते आम नागरिकों से लेकर सरकारी कामकाज पर असर पड़ा। सरकारी कार्यालयों, बैंक, कोषागार समेत तमाम निजी क्षेत्रों में कामकाज ठप रहा। एक करोड़ रुपये से अधिक का बैंक कारोबार प्रभावित रहा। अकेले भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा में करीब 42 लाख रुपये के कारोबार पर मार पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर दो बजे बाद बीएसएनएल की सेवा बाधित रही। मोबाइल से लेकर ब्रॉडबैंक तक प्रभावित रहे। ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) में गड़बड़ी के चलते सेवा बाधित रही। इसे दुरुस्त करने के लिए तकनीकी अधिकारियों की टीम भेजी गई है, लेकिन शाम तक खामी को दूर नहीं किया जा सका था। एसबीआई के कैश ऑफिसर मनोज रावत ने बताया कि सोमवार दोपहर से बीएसएनएल का सर्वर डाउन होने से बैंक में कामकाज प्रभावित रहा। बताया कि सिग्नल न होने से डाकघर के 33 लाख रुपये जमा नहीं हो पाए। पेट्रोल पंपों के छह लाख रुपये भी जमा नहीं हो सके। अन्य बैंकों में भी 58 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। चेक क्लीयरेंस में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय के 15 एटीएम ठप रहे। जिस वजह से तमाम लोगों को एटीएम से खाली हाथ लौटना पड़ा। पंजाब नेशनल बैंक, अल्मोड़ा अर्बन बैंक, ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा समेत तमाम बैंकों में भी कामकाज प्रभावित रहा।
बैंक का एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित
तमाम एटीएम पर भी पड़ा असर

बीएसएनएल की सेवा तीन घंटे ठप, उपभोक्ता परेशान
पिथौरागढ़। जिले में भारत संचार निगम की सेवा सोमवार को करीब तीन घंटे तक बाधित रही। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह बाधित रही। बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंकों के कामकाज पर भी असर पड़ा। बीएसएनएल के मोबाइल फोन भी इस दौरान ठप रहे। बीएसएनएल के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को आने वाली केबल कट जाने के कारण यह व्यवधान आया। केबल कटने की सूचना मिलते ही उसे जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें