लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में बीए प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं की आंतरिक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि 21 नवंबर को छात्रा वर्ग की हिंदी भाषा, हिंदी साहित्य की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 10:30 से 11:30, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 11:45 से 12:45 तक होगी, जबकि 22 नवंबर को छात्रों की हिंदी भाषा, हिंदी साहित्य प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 10:30 से 11:30 तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 11:45 से 12:45 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि तृतीय सेमेस्टर में केवल हिंदी साहित्य की ही आंतरिक परीक्षा होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से एसाइनमेंट विभाग में जमा करने को कहा है।