फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगियों ने चीनी सामान के विरोध में निकाला जुलूस, होली जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चीन में सामान के विरोध में शहर में जुलूस निकाला और चीन में बने सामानों की होली जलाई। उन्होंने लोगों ने चीन में बने सामान नहीं खरीदने की अपील की।
विज्ञापन

बजरंग दल संयोजक अरुण वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। आतंकवाद और चीन के खिलाफ नारेबाजी करते बजरंगी तुलसीराम चौराहे पर पहुंचे और चीन में बने सामान की होली जलाई। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश चीन हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। वहीं पाकिस्तानी आतंकवाद को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देता आया है। बावजूद इसके हमारे देश में चीन का सामान सस्ते दामों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने पूरे राज्य में चीन में बने सामान की खरीदारी का विरोध शुरू किया है। इस दौरान विशाल, योगेश, अमन, रवि, संदीप सिंह, राजेंद्र, मयंक पंत, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें