फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंई डुंगरी गांव में 13 लोग पीलिया की चपेट में

Thu, 07 Jun 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 लोहाघाट विकासखंड के सुंई डुंगरी गांव में पांच दिन पहले तेज बुखार से छठीं की छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। हालांकि छात्रा की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


टीम ने छात्रा के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें से 13 लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई है। इन लोगों का इलाज शुरू कर दवाइयां दी गई, जबकि सात अन्य लोगों में पीलिया के शुरुआती लक्षण मिले हैं। पुष्टि के लिए इन सभी लोगों को लोहाघाट अस्पताल भेजा गया।

तीन जून को ज्योति पुजारी (12) पुत्री गंगादत्त पुजारी की तेज बुखार के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में विशेष स्वास्थ्य टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का आग्रह किया था। सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा के दिशा-निर्देशन में डॉ. कामिनी मेहरा, डॉ. कीर्ति मेहता, हेल्थ विजिटर सीता गहतोड़ी, एएनएम देवकी देवी, आशा कार्यकर्ता रेखा देवी और जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
विज्ञापन


डॉ. कामिनी मेहरा का कहना है कि ज्योति के घर जाकर उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मृतका की छोटी बहन अनीता को भी बुखार था। लोहाघाट सीएचसी में किए गए परीक्षण में पीलिया की पुष्टि हुई, जबकि अन्य परिजन स्वस्थ थे। परिजनों ने बताया कि ज्योति को बुखार होने के कारण एक निजी अस्पताल में दिखाकर दवाएं लाए थे। पूछताछ में पता चला कि ज्योति को खुली दवाएं पुड़िया में बांधकर दी गई थी और कोई पर्चा भी नहीं दिया गया। इधर, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने गांव के पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें