फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापरू गांव में खेलते-खेलते आग में गिरी बालिका, झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नवरात्र में मुंबई से अपने गांव बापरू आई एक नन्हीं बालिका आग में गिरने से झुलस गई। यहां अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बालिका को चंपावत के जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

बाराकोट विकासखंड के बापरू गांव निवासी राम सिंह बोहरा परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। वह नवरात्र की पूजा के लिए गांव आए थे। 13 अप्रैल को गांव के कैलपाल बाबा मंदिर में लगे मेले में आग जलाई गई थी। 14 अप्रैल को आग तो बुझ गई, लेकिन राख में नीचे कोयले जल रहे थे। राम सिंह की बेटी गायत्री (11) खेलते-खेलते आग में गिर गई। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बुधवार को बालिका को जिला अस्पताल रेफर किया। जहां बालिका का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें