फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकियों की सफाई नहीं होने से मरीजों को मिल रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में पानी के लिए रखी टंकियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने से मरीजों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। टंकियों के अंदर गंदगी से लेकर छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन इससे बेखबर बना हुआ है। जिला अस्पताल के पीछे रखी 10-12 टंकियों में से एक की भी सफाई नहीं हुई है। टंकियों में मिट्टी और कंकड़ की सफाई भी नहीं हो पाई है। जिस कारण अस्पताल के अंदर लगे नलों में पानी के साथ मिट्टी और छोटे-छोटे कीड़े भी आ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से गर्मियों का मौसम शुरू होने के बाद भी टंकियों की साफ सफाई नहीं कराई गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल संस्थान की लाइन में फिल्टर नहीं होने के कारण अस्पताल की टंकियों में गंदा पानी पहुंच रहा है। संस्थान के अधिकारियों को साफ पानी की आपूर्ति के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें