फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर करेंगे कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के छुलापैं वन पंचायत में कुछ जगहों से अवैध खनन करने पर नाराजगी जताई गई। सरपंच आशा पंत की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन पंचायत से गुजरने वाली सड़कों के पास अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा वन पंचायत में वर्षों से गिरे, सड़े वृक्षों के निस्तारण का प्रस्ताव पारित किया। वन पंचायत को समृद्ध बनाने के लिए सुरक्षा और पौधरोपण पर जोर दिया।

बैठक में पंच शेखरानंद पंत, जानकी पंत, नीलावती, रमेश चंद्र, गिरीश पंत, दीपक चंद्र, ग्राम प्रधान कमला पंत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला, अंबा दत्त पंत, मथुरा दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सूखे, गिरे पेड़ों की नीलामी हुई
कैड़ागांव वन पंचायत में चीड़ प्रजाति के सूखे, गिरे पेड़ों की नीलामी हुई। लोहाघाट में सरपंच नारायण सिंह की निगरानी में 70100 रुपये की अधिकतम बोली के आधार पर गिरे, पड़े 49 पेड़ त्रिलोक सिंह को सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें