फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के शिविर में 50 से ज्यादा का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 15 Dec 2018 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खूना स्थित गुरुकुलम एकेडमी में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते आईटीबीपी के डॉक्टर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खूना स्थित गुरुकुलम एकेडमी में छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दवाएं वितरित की गई।  
विज्ञापन


विद्यालय के प्रबंधक हरीश चंद्र पांडेय की देखरेख और प्रधानाचार्य एसके सिंह के संचालन में हुए स्वास्थ्य शिविर में आईटीबीपी के डॉ. मोहित गुप्ता, इंस्पेक्टर स्वीटी सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच नहीं करने, खाने को हमेशा ढककर रखने, बासी भोजन नहीं करने आदि की जानकारियां दी।

विद्यालय के प्रबंधक हरीश पांडेय ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए आईटीबीपी का आभार जताने के साथ टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहां शिक्षक भाष्कर चौबे, कविता पुनेठा, रेखा बोहरा, सविता रावत, विमला चतुर्वेदी, राजेश जोशी, कमला बोहरा, पूजा ढेक, चंद्रकला भट्ट, निकिता रैंसवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें