फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न मिलने से परेशान किसानों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से परेशान मडलक क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। हड़ताल के चलते किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कृषि ऋण जमा नहीं होनेे के अलावा नए कर्ज से भी वंचित होना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें बीज आदि के लिए भी मुश्किलें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि कृषि ऋणों का नवीनीकरण नहीं होने से उन्हें कृषि ऋणों में अधिक ब्याज देना पड़ेगा।
विज्ञापन


रविवार को साधन सहकारी समिति डुमडाई से जुड़े किसान गणेश दत्त भट्ट, कमल किशोर के नेतृत्व में किसानों ने मडलक में प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से साधन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के कारण कृषि ऋण नहीं मिल पा रहा है साथ ही उनके कृषि ऋण जमा नहीं हो पा रहे हैं। धान की फसल बोने का समय आ गया है, लेकिन धन नहीं होने से किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त हो गया है, समितियों के सचिवों की हड़ताल होने के कारण किसानों के ऋणों का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ने सचिवों की मांगों का समर्थन करते हुए शीघ्र हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में श्याम भट्ट, केशवी देवी, परू देवी, भावना देवी, बद्री सिंह, पूरन राम, केशव राम, बिशन दत्त भटट, शंकर दत्त भट्ट, तारा सिंह, दीपक राम, महेश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें