फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हित किए जाएं डेंजर जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने एनएच के अधिकारियों के साथ पुलिस कार्यालय में बैठक आयोजित की। पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (एनएच) के अधिकारियों को डेंजर जोन चिह्नित कर तीखे मोड़ और ढलान वाली जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एसपी ने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में कासन टेप लगाने के लिए कहा। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याड़ी समेत कई स्थानों पर पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे स्थानों पर शीघ्र एहतियातन कदम उठाए जाए। पुलिस अधीक्षक ने सड़क में पड़े गड्ढों को पाटने के भी निर्देश दिए। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता एमसी पांडेय, अभियंता आशीष कुमार, नीरज श्रीवास्तव, कुलदीप दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें