फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी समेत दो किशोर किए परिजनों के सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक किशोरी और दो किशोरों को पकड़कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। ये तीनों घर से बिना बताए बनबसा पहुंचे थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे पुलिस ने उन्हें बस अड्डे पर लावारिस हालत में घूमते देखा था।
विज्ञापन

बुधवार रात थानाध्यक्ष मनीष खत्री के निर्देश पर एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल उमेश सिंह गश्त पर थे।

इसी बीच करीब ढाई बजे उन्हें बस अड्डे के पास एक किशोरी और दो किशोर संदिग्धावस्था में घूमते मिले। पुलिस उन्हें थाने ले आई। पूछताछ के लिए पुलिस ने रीड्स संस्था के परियोजना निदेशक और महिला कांस्टेबल पार्वती टम्टा, ममता यादव, आशा गोस्वामी को भी बुला लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी रुद्रपुर और 16 वर्षीय दोनों किशोर किच्छा ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। बताया कि उक्त बच्चों के परिजनोें से संपर्क किया गया तो उन्होंने बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात बताई। परिजनों को बुलाकर उक्त बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें