फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट ब्लाक के प्रभावितों की सुनवाई लोहाघाट में हो

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध में प्रभावित होने वाले लोहाघाट विकासखंड के प्रभावितों की जन सुनवाई लोहाघाट विकासखंड में करने की मांग मुखर होने लगी है। बांध के डूब क्षेत्र में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए जन सुनवाई नौ अगस्त को बाराकोट में रखी गई है।
विज्ञापन



लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, मनोहर सिंह ढेक ने विकासखंड लोहाघाट के पंचेश्वर क्षेत्र के प्रभावितों के लिए जन सुनवाई बाराकोट में न करके किमतोली या खालगढ़ा में करने की मांग की है। प्रत्येक गांव के मुखियाओं को जन सुनवाई में बुलाकर राय ली जाए और उनकी समस्याओं को सुना जाए। कहा कि जन सुनवाई में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी हो, इसके प्रचार प्रसार के लिए संबंधित क्षेत्रों के पटवारी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

प्रभावित हो रहे प्रत्येक परिवार को जमीन का मुआवजा देने के अलावा उतनी ही जमीन पर विस्थापन की कार्रवाई भी की जाए। विस्थापित हो रहे प्रत्येक परिवार को नौकरी दी जाए। जिन लोगों की वहां पर जमीन न हो, लेकिन किसी न किसी तरह से वहां पर रह रहे है उन्हें भी समान श्रेणी में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें