फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयन इंटरनेशनल स्कूल ने चंपावत जीआईसी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में उदयन इंटरनेशनल स्कूल ने जीआईसी चंपावत को एक गोल से हराया। जबकि विद्यामंदिर और सनसाइन के बीच होने वाला प्रतियोगिता का दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।
विज्ञापन

गोरलचौड़ मैदान में रविवार को उदयन स्कूल और जीआईसी के बीच हुआ मुकाबला कांटे का रहा। उदयन इंटरनेशनल स्कूल के आदित्य तड़ागी ने पहले हाफ के 19वें मिनट पर मैच का एकमात्र गोल किया। जीआईसी की टीम के गोल उतारने के तमाम प्रयास नाकाम रहे। रेफरी राकेश और लाइंसमैन गौरव और संदीप थे। बारश की वजह से रद्द होने वाला विद्यामंदिर और सनसाइन का मैच सोमवार को खेला जाएगा। जबकि इसी दिन अंडर-10 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला माउंट कार्मल और एबीसी अल्मामेटर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें