टनकपुर (चंपावत)। शहर के एक व्यापारी की दुकान में ग्राहक बनकर आए व्यक्ति ने नकली नोट थमा कर व्यापारी को पांच सौ रुपये की चपत लगाई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी है। घटना का पता चलने पर व्यापारी सतर्क हो गए हैं। राजाराम चौराहा पर समोसा विक्रेता श्याम कुमार ने बताया कि पांच मई को एक व्यक्ति ने समोसे खरीदे और पांच सौ रुपये का नकली नोट थमा गया।
जल्दबाजी में उसने नोट को ठीक से देखा नहीं था। उक्त व्यक्ति के जाने के काफी देर बाद जब उसने नोट को देखा तो उसे शक हुआ। अन्य लोगों को नोट दिखाया तो नोट नकली निकला। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि पुलिस को ऐसी किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है।