चंपावत। लोकसभा चुनाव के एलान से चंद घंटे पूर्व चंपावत जिला प्रशासन के अमले में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी रणवीर सिंह ने रविवार को ये आदेश जारी किए। ऊधमसिंह नगर से स्थानांतरित होकर चंपावत आए उप जिला मजिस्ट्रेट दयांनद सरस्वती को टनकपुर (पूर्णागिरि) भेजा गया है।
जबकि टनकपुर के एसडीएम अनिल गर्ब्याल को चंपावत सदर का जिम्मा दिया गया है। वहीं पाटी की उप जिला मजिस्ट्रेट शिप्रा जोशी को लोहाघाट का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। बता दें कि लोहाघाट के एसडीएम आरसी गौतम का तबादला पिथौरागढ़ किया गया था लेकिन उनके स्थान पर किसी को यहां भेजा नहीं गया।