फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश से वंचित रखने के आदेश से अतिथि शिक्षकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शीतकालीन अवकाश न दिए जाने के मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश से जिले के अतिथि शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने सीईओ से नियमित शिक्षकों की भांति उन्हें भी शीतकालीन अवकाश के दौरान अध्यापन कार्य से मुक्त रखे जाने की मांग की है।

अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवींद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिथि शिक्षकों ने कहा कि राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। लेकिन जिले में अतिथि शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश से वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य अन्य पर्वतीय जिलों में भी पहले अतिथि शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश से वंचित रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें भी अवकाश का लाभ देना पड़ा। अब सिर्फ चंपावत जिला ही प्रदेश में ऐसा जिला रह गया है जहां अतिथि शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश से वंचित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से अतिथि शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश से वंचित रखे जाने के निर्देश को तत्काल रद्द करने की मांग की है। बैठक में मंजू बिष्ट, देवेंद्र सिंह खोलिया, सत्यपाल सिंह, कुलदीप पंत, रवी कुमार, राजीव कुमार, ममता, प्रियंका खर्कवाल, नेहा जोशी, अंजू रानी, रीना, प्रीति सक्सेना, लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें