फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत पात्रों तक समय से योजना का लाभ पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदन पत्रों का एक सप्ताह के भीतर कंप्यूटरीकरण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने केंद्र पोषित व शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को आवेदन पत्रों का शीघ्र एमआईएस करने के लिए चार टर्मिनल स्थापित करने को कहा।


उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों का सहयोग लेते हुए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही नगरीय के व्यस्त क्षेत्रों, चौराहों, स्कूलों में स्वच्छता एवं गंदगी जैसे विषय पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्र में प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, स्वच्छता पर परियोजना प्रबंधक स्वजल से सहयोग लेते हुए प्रचार सामग्री तैयार करने के साथ दो अक्तूबर को जिला मुख्यालय में स्वच्छता रैली का आयोजन कराने को कहा। इस मौके पर सभी वाहनों में कूड़ा एकत्र करने के लिए जूट का बैग लगाने, होटल रेस्तराओं में शौचालय निर्माण करने तथा दुकानदारों को दो डस्टबिन रखने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों में सवारियों द्वारा गंदगी करने पर संबंधित वाहन चालक से जुर्माना वसूलने तथा नगर क्षेत्र में गंदगी करते हुए किसी के भी पाए जाने पर सख्त दंड का प्राविधान लागू करने को कहा। बैठक में स्वजल परियोजना प्रबंधक महेंद्र कुमार गर्ग, अधिशासी अधिकारी जयवीर सिंह राठी, कमल कुमार, महेश चौहान, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र कुमार, एनके रौतेला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत प्राप्त हुए 2761 आवेदन
चंपावत। समीक्षा बैठक में अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2761 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें से नगर पालिका परिषद चंपावत को 383 आवेदन, टनकपुर को 1793 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं तथा नगर पंचायत लोहाघाट को 83 और बनबसा को 502 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि 71 आवेदन पत्रों को एमआईएस किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें