बनबसा (चंपावत)। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन और प्रबंधक गिरीश जोशी ने स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने वातावरण, अपने आसपास और घरों पर बिखरी गंदगी से होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारियां दी। साथ ही पर्यावरणीय प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के बारे में बताते हुए बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों ने गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम चलाया और रास्तों का समतलीकरण करने के साथ ही सफाई भी की। वहां स्कूल के सचिव युजिन जार्ज, पर्वत सिंह, इकेन्दर बहादुर, प्रिया लोहिया, कोमल जोशी, अविनाश कुमार आदि मौजूद थे।