फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल ने गुरूपूजा दिवस के रूप में मनाई बाबा हरदेव सिंह की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। संत निरंकारी मंडल ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महराज का जन्मदिन गुरुपूजा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर बाबा के भक्तों ने शारदा स्नानघाट, पंचमुखी महादेव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। पौधरोपण कर अस्पतालों में जाकर मरीजों का फल वितरित किए।
विज्ञापन


शारदा स्नानघाट पर नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इससे पूर्व निरंकारी मंडल द्वारा परंपरागत तरीके से दुपट्टा भेंट कर पालिकाध्यक्ष का स्वागत किया। मिशन के स्थानीय प्रमुख महेंद्रपाल सिंह निरंकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सुशील देवल, कालीचरण, लक्ष्मण, मनोहर लाल, केबू लाल, विपुल, सोवरण, ऊमा, देवेंद्र, पुष्पा, विमला, आशा, राम जानकी, जमुना, माना देवी, रेणुका, निशा, सार्थक, सौरभ गुप्ता, केदार सिंह, नगर पालिका जेई लक्ष्मण सिंह, कैलाश पटवाल, विनोद बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें