फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि क्रमांक दो का वार्षिक क्रीड़ा दिवस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय - दो के वार्षिक क्रीड़ा दिवस शुरू हो गया है। कार्यक्रम के पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं ने छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वार्षिक क्रीड़ा दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक और विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रईस मियां ने किया।
विज्ञापन


उद्घाटन के मौके पर विद्यालय के चारों हाउसों के छात्र छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी की। इसके बाद उन्होंने खेल कूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा की गई। छात्र भूपेश थलाल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। पहले दिन हुई विभिन्न दौड़, कबड्डी, खोखो समेत विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने बखूबी से अपनी प्रतिभा दिखाई। खेलकूद कार्यक्रम शारीरिक शिक्षक ललित नेगी एवं खेल कूद कोच गुरुदेव राणा के निर्देशन में आयोजित किए गए। इस अवसर पर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा एवं अमिताभ झा, आनंद टेंभरे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, एचपी वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन मोम्मद मुदस्सिर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें