टनकपुर (चंपावत)। गैंड़ाखाली के ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए स्वीकृत नलकूप शीघ्र लगाने की मांग की है। उन्होंने इस बाबत डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कहा कि गांव में पिछले वर्ष ही नलकूप लगाया जाना था, लेकिन बजट की कमी के चलते नलकूप नहीं लगाया जा सका। लिखा है कि एक वर्ष पहले ग्रामीणों ने गैंड़ाखाली में नलकूप लगाने की मांग को लेकर 2 जनवरी 2018 को तहसील दिवस में डीएम को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग से बजट का इंतजाम करने को कहा था। इसके बाद पिछले वर्ष ही 5 जून को बहुउद्देशीय शिविर में भी उक्त मांग को रखा गया। नलकूप अभियंता प्रथम ने 27 जून 2018 के पत्र द्वारा बताया कि गैंड़ाखाली में फलपट्टी की सिंचाई के लिए नलकूप लगाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में रखा गया है, जो नाबार्ड में भी परिवर्तित हो सकता है। ज्ञापन में ग्रामप्रधान कलावती देवी, सेवानिवृत्त सु.मेजर दलीप सिंह महर, चंद्र मोहन, चतुर सिंह, सुरेश सिंह महर, नवीन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो