फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगा चार बैड का आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में आपात चिकित्सा सेवा को बेहतर करने के लिए सघन निगरानी केंद्र (आईसीयू) बनेगा। इसके लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी 50 लाख रुपये देंगे। सांसद ने अपने प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत के माध्यम से जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी से आईसीयू के लिए स्थान और अन्य जरूरतों का विवरण मांगा।

जिला अस्पताल में चार बेड के आईसीयू के लिए पर्याप्त जगह है। आईसीयू में वेंटिलेटर, पैरामॉनिटर, ऑक्सीजन स्टेशन सहित कई उपकरण लगाया जाएगा। सीएमएस ने बताया कि आईसीयू के लिए फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन और निश्चेतक तो है, लेकिन तकनीकी स्टाफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में आपात चिकित्सा सेवा की कमी के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने जिला अस्पताल में आईसीयू का क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा से आग्रह किया था। जिस पर मंत्री ने राज्यसभा सांसद बलूनी को चंपावत के लिए 2019 में आईसीयू के लिए 50 लाख रुपये सांसद निधि से बजट देने का अनुरोध किया था। सीएमएस का कहना है कि आईसीयू बनने से आपात चिकित्सा सेवा बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें