विद्युत उपकरण फुंकने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
डाक बंगला रोड पर तार बदलने के दौरान विद्युत उपकरण फुंक गए। लोगों ने उपकरण फुंकने पर ठेकेदार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नुकसान का मुआवजा नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
मनोज गर्ग का कहना है कि इन दिनों नगर क्षेत्र में तार बदलने का काम चल रहा है। रविवार शाम को डाक बंगला रोड की तार बदलने के दौरान घरों में लाइट जलाई, तो एलईडी बल्ब फ्यूज हो गए। इसी दौरान दो लोगों के एलईडी टीवी, सेटटॉप बॉक्स, एक फ्रीज आदि भी फुंक गए।
प्रभावित लोगों ने नारेबाजी करते हुए फुंके उपकरणों की भरपाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में हरीश जोशी, आशु जोशी, दीप देवी, राजेंद्र राय, हेम बगौली, मोहन चंद्र, गोपाल दत्त, यतीश मुरारी, जनक बहादुर आदि शामिल थे।
उपभोक्ताओं को हुए नुकसान की लिखित शिकायत मिलने के बाद काम कर रही कंपनी को मुआवजे के लिए कहा जाएगा।
-बीबी गहतोड़ी, कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा निगम, चंपावत।