फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा देना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां उदयन इंटरनेशनल स्कूल और महेश्वरी जूनियर हाईस्कूल में नैतिक शिक्षा को लेकर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से आए राजयोगी भगवान भाई ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बच्चों को भविष्य में श्रेष्ठ और संस्कारवान बनाने के लिए वर्तमान में बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ ही नैतिक शिक्षा देना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अंधकार से प्रकाश की ओर,असत्य से सत्य की ओर और बंधनों से मुक्ति की ओर ले जाए वही शिक्षा है। उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए संस्कारित शिक्षा की आवश्यकता है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की ज्योति ने कहा कि कुसंग, सिनेमा, व्यसन और फैशन से वर्तमान युवा पीढ़ी भटक रही है। चरित्रवान बनने के लिए युवा पीढ़ी को इन सबसे दूर रहना होगा। कार्यक्रम में उदयन के प्रधानाचार्य विपिन पांडेय ने व्यसनों को छोड़ नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें