फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ से बनी है रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूूूर्णागिरि मेले के समापन का समय नजदीक आते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या आने से समूचे क्षेत्र में खासी रौनक बनी है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के आने से पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत बाजारों में भी खासी चहल-पहल है।
विज्ञापन


इस बार मेला अवधि तीन मार्च से 15 जून तय है। मौसम के मद्देनजर प्रशासन ने 15 जून से पहले मेला समाप्त करने पर विचार किया, लेकिन मंदिर समिति की आपत्ति के बाद फिलहाल मेला अवधि को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब 18 दिनों का मेला और शेष है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में फसलों की कटाई-मढ़ाई एवं स्कूलों की छुट्टियां पड़ने के बाद से हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, इससे समूचे क्षेत्र में रौनक बनी हुई है।

सिग्नल गायब होने से हो रही परेशानी
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में बीएसएनएल मोबाइल के सिग्नल गायब होने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धाम के पुजारी भैरव दत्त पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजू तिवारी, शंकर तिवारी आदि का कहना है कि आए दिन मोबाइल संचार सेवा ठप रहने से परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि इतने बड़े मेले में संचार सुविधा के इस हाल से महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो पा रहा है। बीएसएनएल के जूनियर तकनीकी अधिकारी दीपक पासवान का कहना है कि पूर्णागिरि में लगे वीसेट टावर की रेंज बार-बार टूट रही है, इससे उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तकनीशियनों की टीम भेजने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


आज भंडारा लगाकर प्रसाद बांटेगी टैक्सी यूनियन
टनकपुर। मां श्री पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन द्वारा हर साल की भांति इस बार भी पूर्णागिरि धाम में बुधवार को विशाल भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा ठुलीगाढ़ प्रवेश द्वार पर भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें