फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी दीवारों में ही कर दिया प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क (आलवैदर रोड) पर एक बार फिर से मानकों के विपरीत कार्य किए जाने की शिकायतें जोर पकड़ने लगी हैं। सूखीढांग के भाजपा नेता पंडित शंकर दत्त जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर कार्यदायी संस्था पर बस्तिया में पुरानी दीवारों में ही सीमेंट का प्लास्टर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सूखीढांग के मुख्य यात्री पड़ाव बृजनगर बाजार में सड़क पहले से भी कम चौड़ी बनाई जा रही है। जबकि यहां पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए सड़क के ऊपर के सैकड़ों पेड़ कटवाए गए हैं। सड़क में दीवारें कम ऊंची बनाई जा रही हैं, जो कि वर्षाकाल में मलबे को नहीं रोक पाएंगी। जबकि पूर्व में सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क में पर्याप्त ऊंची दीवारों का निर्माण किया गया था। उन्होंने राजमार्ग के किनारे रोजगार कर रहे दुकानों ढाबों आदि प्रतिष्ठानों को नुकसान न पहुंचाने, बस्तिया से चल्थी तक कई मोड़ों को ठीक से काटने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें