फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों से भेदभाव बंद हो

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने स्वास्थ्य उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों के साथ स्थानांतरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज उप केंद्रों के फार्मेसिस्टों को उप केंद्रों के अलावा राजकीय अस्पतालों में तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन ने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्रों एवं अन्य अस्पतालों में तैनात फार्मेसिस्ट एक समान सेवा नियमावली से नियुक्त हैं। एक चयन समिति, एक चयन सूची से एक कैडर में तैनात दो फार्मेसिस्टों के बीच स्थानांतरण मामले में भेदभाव किया जा रहा है।

कुछ कर्मियों को दुर्गम क्षेत्रों तक सीमित करना समानता के अधिकार का उल्लंघन है। आरोप लगाया कि विभाग ने बिना किसी मानक के कुछ अभ्यर्थियों को अस्पताल, कुछ को स्वास्थ्य उप केंद्र आवंटित कर दिया था। इस कदम से उप केंद्रों के फार्मेसिस्ट मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें