फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों को प्रशिक्षण की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। कौशल विकास योजना के तहत पर्यावरण मित्रों का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू होगा। रविवार को पर्यावरण मित्रों को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण की बारीकियों से रूबरू कराया गया। तीन माह के प्रशिक्षण शिविर में 22 पर्यावरण मित्रों ने आवेदन किया है।

कौशल विकास केंद्र में आयोजित गोष्ठी में संचालक अमित जोशी ने पर्यावरण मित्रों को तमाम जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण मित्रों 1000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास केंद्र की तरफ से 50 हजार से पांच लाख रुपये तक पांच प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण भी दिया जाएगा। केंद्र के प्रधानाचार्य जीवानंद जोशी ने बताया कि बताया कि वर्तमान में केंद्र की ओर से सुरक्षा, रिटेल सेल्स एसोसिएट, ब्यूटीशियन एंड हेयर स्टाइलिश और कार ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाना है। इन चारों वर्गों में अब तक 406 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें