चंपावत। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सेवारत शिक्षकों का छह दिनी प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। जिसमें हिंदी के 44 तथा अंग्रेजी विषय के 27 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
समापन अवसर पर नोडल अधिकारी सीपी गहतोड़ी ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षणों का लाभ छात्रों तक पहुंचना जरूरी है। संदर्भदाता भगवान जोशी, मनोहर लाल, खीमानंद पांडेय, धमेंद्र विश्वकर्मा ने आधुनिक कविता, व्याकरण की उपादेयता, भाषाई कौशल का समग्र स्वरूप आदि विषयों की जानकारी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, डीएस राजपूत, जिला समन्वयक भुवन शंकर पांडेय, डॉ. बीसी जोशी, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, बृजेश ढेक, दिवाकर हालदार, नवीन चंद्र जोशी, जगत सिंह सामंत, सावित्री ढेक, जर्नादन गड़कोटी, आशा टम्टा, अशोक तिवारी, पंकज कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।