चंपावत। जिले के तीन ब्लॉकों में सोलर प्लांट लगाने के लिए उत्तराखंड वैकल्पिक ऊर्जा (उरेडा) परियोजना को जिला योजना से 13 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। उरेडा ने सोलर प्लांट लगाने के लिए जिला योजना में 21 लाख रुपये का इस्टीमेट भेजा था। प्लांट लगाने के लिए उरेडा को पहली किस्त में आठ लाख और दूसरी किस्त में 13 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
उरेडा ने संबंधित कंपनी को सोलर पॉवर प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। सोलर पावर प्लांट लोहाघाट, पाटी और चंपावत ब्लॉक में लगेंगे। उरेडा के अवर अभियंता मनमोहन जंगपांगी ने कहा कि सोलर पावर प्लांट के लिए जिला योजना से 13 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही तीन ब्लॉक में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे।