फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड और उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटे

Wed, 06 Mar 2019 11:49 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पाटी/रीठासाहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
लोगों को नि:शुल्क गैस सिलिंडर वितरित करते डीएम, विधायक और पूर्ति अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकासखंड पाटी के भिंगराड़ा में प्रशासन की ओर से आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पेयजल, जंगली जानवरों से खेती के बचाव, सामाजिक पेंशन, आर्थिक सहायता, सड़क निर्माण, डामरीकरण आदि समस्याएं छाई रही। इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के संचालन में भिंगराड़ा के वन विश्राम गृह में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिलना चाहिए। इस दौरान समाज कल्याण, उद्यान, जिला उद्योग केंद्र, कृषि, पर्यटन आदि विभागों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और डीएम ने 30 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे। विधायक ने कहा कि इस तरह के शिविरों से स्थानीय समस्याओं का स्थल पर ही समाधान होने के साथ लोगों के समय और धन की बचत होती है।
विज्ञापन


उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, पर्यटन, उद्यान, बाल विकास, कौशल विकास, समाज कल्याण, वन विभाग, राजस्व, ग्राम्य विकास, उरेडा, कृषि, आयुर्वेदिक, एलोपैथिक, होम्योपैथिक, पशुपालन, स्वजल, अग्रणी बैंक आदि विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। ऊर्जा निगम, जल संस्थान ने स्टॉल के माध्यम से बिलों को जमा करने के साथ बिलों में संशोधन भी किया। 

शिविर में ये अधिकारी रहे मौजूद 
बहुउद्देशीय शिविर में एसडीएम शिप्रा जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, पीडी एचजी भट्ट, बीडीओ अमित ममंगई, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एजीएम उद्योग जीबी जोशी, ईई आरडब्ल्डी केके जोशी, विद्युत राजेश मौर्या, एमआई प्रशांत कुमार, खेल अधिकारी आरएस धामी, सहायक प्रबंधक उद्योग सोमपाल, समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या, जिला पंचायत सदस्य भोला बोरा, पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  

दिव्यांगों को निर्गत किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
बहुउद्देश्यीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने रक्त, बीपी, शुगर की जांच की। इस दौरान लोगों की सामान्य जांच कर एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक दवाएं बांटी गईं। शिविर में 14 दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गत करने के साथ 65 महिलाएं, सर्जरी के 30, हड्डी के 32, आंख के 15 और 110 अन्य लोगों का रक्त परीक्षण किया गया।

10 आधार कार्ड संशोधन के साथ तीन नए आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में आय, जाति, पर्वतीय के साथ 10 पेंशन प्रमाण पत्र जमा किए गए। ग्राम्य विकास की ओर से परिवार रजिस्टर की 10 नकल निर्गत करने के साथ दो राशनकार्ड निरस्त किए गए। समाज कल्याण ने 10 पेंशन स्वीकृति के साथ 50 आवेदन पत्र भी बांटे। जल संस्थान ने 35 और ऊर्जा निगम ने 100 बिल जमा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें