टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत मनिहारगोठ के 51 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर कलियर शरीफ के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य माता-पिता को तीर्थों की निशुल्क यात्रा कराना है, जिसका वृद्धजन लाभ उठाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक वृद्धों को इस योजना के माध्यम से तीर्थों के दर्शन कराएंगे।
पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटक आवास गृह में यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रोडवेज की बस से कलियर शरीफ के लिए रवाना किया गया। रवाना हुए यात्रियों में 30 महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत, मनिहारगोठ के ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, योगेश जोशी आदि थे।