फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी की छात्राओं ने नानकमता गुरुद्वारे का शैक्षिक भ्रमण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्राओं ने नानकमत्ता गुरुद्वारे का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान गुरुद्वारे के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी जुटाई। प्रधानाचार्य अनुराधा दुबे के नेतृत्व में छात्राओं ने गुरुद्वारे के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को गुरुद्वारे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा छात्राओं ने नानकमत्ता बांध और बांध के बीच में बना बाबली शाह, पवित्र तालाब का भ्रमण कर उसके महत्व के बारे में जानकारी जुटाई। गुरुद्वारे के अजायब घर का भ्रमण कराकर छात्राओं को सिखों के गुरुओं के त्याग और देशभक्ति के बारे में बताया गया। भ्रमण में छात्राओं के दल के साथ विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें