फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंसपायर अवार्ड के लिए चंपावत की दो छात्राएं चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
काजल और प्रीति के मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
विज्ञापन

चंपावत। राजीव नवोदय देहरादून में आयोजित इंसपायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी तथा प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चंपावत जिले की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की छात्रा काजल जोशी और जीआईसी भिंगराड़ा की प्रीति इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

काजल ने मूविंग टायलेट पर और जीआईसी भिंगराड़ा की छात्रा प्रीति ने बल्व रिमूवर पर अपना मॉडल तैयार किया था। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन गुजरात से आए वैज्ञानिकों इन दोनों छात्राओं के मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, उमेद बिष्ट, पान सिंह मेहता, ललित मोहन बोहरा आदि ने इन छात्राओं के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। विज्ञान समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि सभी राज्यों से चुने गए बाल वैज्ञानिकों में से 60 बाल वैज्ञानिकों की प्रदर्शनी राष्ट्रपति भवन में लगेगी। उन्हें राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 30 श्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों को भारत सरकार की ओर से विदेश भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 24 सीपीटी 06पी, 07पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें