फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस के समीप से हटाए ट्रंचिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं आयुक्त के भ्रमण के दौरान में स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर उनका ध्यान स्थानीय समस्याओं की ओर आकर्षित किया।

युवा कांग्रेस के सूरज प्रहरी की ओर से दिए ज्ञापन में जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के समीप से नगरपालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने, क्वैराला पेजयल योजना के निर्माण के लिए धनावंटन करने, हैलीपेड निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। लोगों ने आयुक्त से बारहमासी रोड निर्माण में वन संपदा के नुकसान पर रोक लगाने, पंचेश्वर बांध परियोजना के विस्थापितों को विस्थापन की जानकारी देने, खनन कार्य में पोकलैंड मशीनों के प्रयोग पर रोक लगाने मांग की।
विज्ञापन


अधिकारी बिना डीएम की अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें
चंपावत। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने कहा है कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी अब बिना डीएम की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। पत्रकारों से वार्ता के दौरान आयुक्त ने कहा कि शासन को लगातार अधिकारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें प्राप्त होने के बाद अधिकारियों की उपस्थिति कार्यालयों में सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बारहमासी सड़क में अनुबंध की शर्तों के अनुसार काम नहीं करने वाले ठेकेदारों और कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारहमासी सड़क का निर्माण नवंबर 2019 में हर हाल में पूरा किया जाना है। जिसके लिए निर्माणदायी एजेंसी को प्रतिदिन कार्य की प्रगति की शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें