बनबसा (चंपावत)। बनबसा बैराज के सिल्ट इजेक्टर के पास मजार पर सैयद वलीबाबा का तीन दिनी सालाना उर्स कुलशरीफ के साथ संपन्न हो गया। उर्स कमेटी अध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि इस दौरान कमेटी के अलावा लोगों ने भी मजार पर चादरें चढ़ाकर आवाम की खुशहाली की दुआएं मांगी। कार्यक्रम में कमेटी उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद, सचिव मंजूर खान, जावेद खान, कोषाध्यक्ष जमील अहमद के अलावा संरक्षक फिरोज खान आदि ने सहयोग दिया।
मंगलवार देर रात तक बरेली से आए कव्वाल महताब साबरी एवं शेरगढ़ के कव्वाल ताहिर चिश्ती ने बाबा की शान में प्रस्तुत नातें और कव्वालियों से समा बांध दिया। फैजाने ओलिया मजलूम परवरिश तालीम समिति ने उर्स में आए लोगों के लिए लंगर का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष नदीम ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण करने के साथ शर्बत पान किया। इस दौरान समिति के नसीम खान, कासिम खान, आरिफ, नसीम आदि थे।