फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रत्रालु युवक व किशोर को शारदा में डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा घाट में तैनात पुलिस के तैराक जवानों व स्थानीय तैराकों ने दो अलग-अलग घटनाओं में लखनऊ के एक श्रद्धालु व नगर के एक किशोर को शारदा में डूबने से बचाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांसमंडी, रिसालदार पार्क चारबाग लखनऊ निवासी दिलीप सोनी (35) पुत्र बाबू लाल सोनी साथियों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था।
विज्ञापन


मंगलवार का दर्शन से लौटने के उपरांत दिलीप शारदा में स्नान कर रहा था कि नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आ गया। उसे डूबता देख साथियों के शोर मचाने पर तैराक पुलिस के जवान राकेश गिरी, गौरव दुर्गापाल, रविंद्र कुमार व स्थानीय तैराक युवक सूरज शर्मा एवं सूर्या ने नदी में छलांग लगाकर दिलीप को डूबने से बचा लिया। इसके अलावा नगर के वार्ड संख्या सात ईमली पड़ाव निवासी किशोर पीयूष सक्सेना (14) पुत्र सुशील सक्सेना भी शारदा में नहाते वक्त नदी के तेज प्रवाह की चपेट में आकर डूब रहा था, जिसे तैराक पुलिस के जवान राकेश गिरी व स्थानीय तैराक सूरज शर्मा ने बचा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें