फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों व एसएसबी जवानों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैटिनकपुर (चंपावत)। भारत स्वच्छ अभियान को लेकर क्षेत्र में भी विभिन्न संगठन व विभाग आगे आने लगे हैं। मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से भूतपूर्व सैनिकों ने सफाई अभियान चलाया। वहीं मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार ठुलीगाड़ में एसएसबी ने भी सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों ने जगह-जगह पड़ी गंदगी एकत्र कर नष्ट की। वहीं परिसर में उगी झाड़ियों का भी कटान किया। इस दौरान कर्नल विजय सिंह थापा ने अभियान को लेकर पूर्व सैनिकों को जागरूक किया। ललित सिंह अधिकारी, सुबेदार एमसी जोशी, ब्लॉक प्रतिनिधि नंदन सिंह डांगी ने भी स्वच्छता को लेकर विचार व्यक्त किए। उधर मां पूर्णागिरि धाम के प्रवेश द्वार पर एसएसबी के जवानों ने मार्ग के किनारे पड़ी गंदगी एकत्र कर नष्ट की। इस दौरान उन्होंने मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ आए श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें