फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर वापस लौटे बीएसएनएल संविदा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
काम पर वापस लौटे बीएसएनएल संविदा कर्मी
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। केंद्र सरकार के लेबर कमिश्नर के आश्वासन पर बीएसएनएल संविदा कर्मी काम पर वापस लौट आए हैं। पिछले चार माह का लंबित भुगतान, नए नियमों के तहत भुगतान और साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर बीएसएनएल संविदा कर्मी 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर थे।
विज्ञापन



बता दें कि बीएसएनएल के टनकपुर, बनबसा, खटीमा, सितारगंज और किच्छा के करीब बीस संविदा कर्मी पिछले 11 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर थे। दिसंबर 2016 से मार्च 2017 तक के मानदेय, ईपीएफ का भुगतान न किए जाने पर उन्होंने दूसरी बार 11 जुलाई को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन भी भेजा था। जिसमें बीएसएनएल से अनुबंधित मथुरा की लक्ष्मी इंटर प्राइजेज पर पिछले वर्ष दिसंबर से इस वर्ष मार्च माह तक के मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नही किए जाने की शिकायत की गई है। संविदा कर्मियों के प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने बताया कि विगत दिनो बरेली स्थित केंद्र सरकार के लेबर कमिश्नर के आश्वासन वे बाद 21 जुलाई से काम पर वापस लौट आए हैं। बताया कि लेबर कमिश्नर ने उन्हें 27 जुलाई को वार्ता को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें