गैरसैंण। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर गैरसैंण में युवा कांग्रेस ने पांच किलोमीटर की दौड़ और तिरंगा यात्रा निकाली। सलियाणां बैंड से वापस गैरसैंण तक कराई गई दौड़ में मनिका और गौरव अधिकारी प्रथम, मेघा पंवार व रोहित मिश्रा द्वितीय जबकि निकिता पंवार व दिव्यांशु तृतीय रहे। पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को क्रमश: 31, 21 व 11 सौ रूपये नकद व एक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
दौड़ उपरांत कांग्रेसियों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने के बाद यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान ने कहा कि देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटने और नफरत की राजनीति के खिलाप राहुल गांधी देश भर में यात्रा निकालकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भट्ट, बीरेंद्र रावत, सुरेद्र बिष्ट, पुष्कर रावत, दान सिंह, पूरन नेगी, हरेंद्र कंडारी, जगदीश ढौंडियाल, सरोज शाह, कुंवर रावत, पंकज गैड़ी, रमेश गौड़, मोनू, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र बिष्ट आदि थे।