फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। एक नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को नाबालिग की मां ने नामजद तहरीर दी थी कि प्रदीप सिंह ने लॉकडाउन के दौरान मेरी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद से वह लगातार बेटी का शोषण कर रहा था। इसके बाद उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना 17 फरवरी को मिली। पूछने पर बेटी ने बताया कि आरोपी प्रदीप उसे इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप सिंह के विरुद्ध थाना थराली में धारा दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें